फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा निगम कार्यालय में ग्रामीणों ने की तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
कपीरी पट्टी के गांवों में चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को ऊर्जा निगम कार्यालय में तालाबंदी कर दी। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

कपीरी पट्टी के खत्याड़ी, किमोली, पारतोली, तोल्यों, रिठोली, गड़कोट, जस्यारा, छिटकोट, कंडारा, खत्याड़ी सहित 40 गांवों में बर्फबारी के कारण बिजली के कई पोल व तार क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को सूचना देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीण नारेबाजी करते हुए ऊर्जा निगम के दफ्तर में पहुंचे और तालाबंदी कर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने कहा कि गांवों में बिजली नहीं होने से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। रात को गांवों में जंगली जानवरों के डर से लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। ऊर्जा निगम के एसडीओ मुकेश शर्मा ने ग्रामीणों को जल्द ही बिजली के तारों व पोलों को ठीक करने का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीणों ने दफ्तर के ताले खोले। धरना देने वालों में राजेंद्र नेगी, भगवान कंडवाल, खिलदेव रावत, भगवान कंडवाल, उत्तम तोपाल, खेमराज भंडारी, विजय पंवार और संजय कंडवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
देवाल के भी गांवों में आपूर्ति ठप
देवाल। क्षेत्र के घेस, वांण, कुलिंग, बांक आदि गांवों में भी चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से मुलाकात कर प्रभावित गांवों में बिजली की आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें