बमोथ गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति न होने पर ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नीरज पंत, ललिता प्रसाद लखेड़ा, पूर्व क्षेपंस प्रदीप लखेड़ा, सुधीर नेगी, रमेश भंडारी, नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र, महेश, दिनेश आदि ने कहा कि ग्रामीण दूर दराज से प्राकृतिक पेयजल स्रोतों से पानी ढोकर ला रहे हैं। पालतू पशुओं के लिए भी पानी की समस्या हो गई है। उन्होंने कहा कि जब तक नई पेयजल लाइन स्वीकृत नहीं हो जाती तब तक गडुना गदेरे से पेयजल आपूर्ति बहाल करने की व्यवस्था की जाए। वहीं जल संस्थान पोखरी के अवर अभियंता योगेंद्र ढोंडियाल ने कहा कि ग्रामीणों की पेयजल समस्या के निस्तारण के प्रयास किए जा रहे हैं।