नारायणबगड़। बरसात में दूषित पानी पीने के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। विशेष तौर पर अस्पताल में वायरल से पीड़ितों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है। ब्लॉक के नारायणबगड़, भगोती, पंती, नलगांव सहित आसपास के कई गांवों में वायरल से लोग पीड़ित हैं। हालत यह है कि पीएचसी नारायणबगड़ में प्रतिदिन 45 से 50 ओपीडी आती है जिसमें 30 से अधिक मरीज वायरल के हैं। चिकित्सा प्रभारी डाॅ. नवीन डिमरी ने कहा कि बरसात के दौरान पानी दूषित हो जाने से जलजनित रोगों के होने का खतरा बढ़ जाता है। वातावरण में नमी के कारण कई तरह के बैक्टीरिया पनपते हैं जो रोगों का कारण बनते हैं। उन्होंने कहा कि बरसात में पानी को उबालकर पिएं, बासी भोजन न करें और बारिश में भीगने से बचें। बुखार आने पर डॉक्टर से परामर्श और खून की जांच अवश्य कराएं। संवाद