फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर लोगों ने खूब बरसाया धन

विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस पर बाजारों में दिनभर खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। पूरे दिन बाजारों में भीड़ लगी रही। लोगों ने जमकर खरीददारी की। भीड़ को देखते हुए व्यापारी भी काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन

गोपेश्वर। धनतेरस पर सुबह बाजार खुलते ही लोगों की चहल कदमी शुरू हो गई थी। मंदिर मार्ग सबसे व्यस्त रहा। पुलिस ने मंदिर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रखी। गोपेश्वर के अलावा चमोली बाजार, पीपलकोटी, नंदप्रयाग, जोशीमठ, पोखरी, नंदानगर सहित अन्य आसपास के कस्बों में भी लोगों की चहल कदमी बनी रही।
कर्णप्रयाग/नई टिहरी। धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। मोबाइल, टीवी, कपड़े, बर्तन और ज्वैलरी की दुकानों में दिनभर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। उधर, टिहरी में भी बाजारों में भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की चौकसी रही। बौराड़ी बाजार सहित नरेंद्रनगर, चंबा, गजा, घनसाली, चमियाला, लंबगांव, कंडीसौड़ में खूब भीड़ रही।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। शनिवार को रुद्रप्रयाग बाजार में सुबह से चहलपहल खूब रही। तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, ऊखीमठ, मयाली, जखोली में भी धनतेरस के पावन पर्व पर बाजारों में रौनक रही।
श्रीनगर। नगर के गणेश बाजार की दुकानों और सड़क पर लोगों की अधिक भीड़ जमा होने से लोगों को दिनभर जाम से जूझना पड़ा। इस दौरान पुलिस की ओर से भी नगर की सब्जी मंडी, काला रोड़, वीरचंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग व गणेश बाजार आदि मार्गों पर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद कर दिया गया।
100 से अधिक चौपहिया वाहन बिके
गोपेश्वर। चमोली के विभिन्न वाहन शोरूम में भी खूब खरीददारी हुई। जिले में 100 से अधिक चौपहिया वाहनों की बिक्री हुई जिसमें मारुती के कर्णप्रयाग और गोपेश्वर शोरूम से 37 वाहन जबकि हुंडई के 35 वाहन के अलावा अन्य कंपनियों के वाहन भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें