फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औली में हिमालयन खेलों को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
औली की बर्फीली ढलानों पर इस बार इंडियन हिमालयन खेलों का आयोजन होगा। फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल स्कीइंग (फिस) ने इन खेलों के लिए मंजूरी दे दी है। इसके तहत सात और आठ फरवरी 2023 को औली में खेल आयोजित होंगे। फिस की ओर से होने वाला औली में यह पहला खेल होगा।
विज्ञापन

औली में नए साल पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्कीइंग खिलाड़ियों का जमावड़ा लगेगा। सात और आठ फरवरी को यहां पर दो दिवसीय इंडियन हिमालयन खेलों का आयोजन होगा। फिस ने औली में इन खेलों के आयोजन को मंजूरी दे दी है। इसके तहत महिला और पुरुष वर्ग की जाइंट सलालम प्रतियोगिताएं होंगी। स्की एंड स्नो बोर्ड एसोसिएशन चमोली के सचिव संतोष कुंवर ने बताया कि स्की एंड स्नो बोर्ड एसोसिएशन उत्तराखंड ने यह प्रस्ताव पर्यटन विभाग को भेजा है। प्रदेश सरकार और पर्यटन की ओर से बजट स्वीकृत होने पर ही औली में इन खेलों का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि औली में फिस की ओर से होने वाली यह पहली प्रतियोगिता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें