फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भराड़ीसैंण में सीएम, विधायक के साथ लोगों ने खेली होली

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ीसैंण में बजट सत्र के दौरान गैरसैंण को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने पर जनता ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी और बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट की सराहना की। परिसर में पहुंचे लोगों ने नेताओं का फूलमालाओं से स्वागत किया और उनके साथ होली खेली।
विज्ञापन

भराड़ीसैंण में प्रात: 10 बजे से ही लोगों ने विधानसभा परिसर में पहुंच कर होली खेली और कुनीगाड़, गैरसैण, सारकोट, परवाड़ी, सैंजी आदि गांवों की महिलाओं ने लोकगीत गाए और चांछड़ी, झुमेला की प्रस्तुति दी। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, महेश नेगी, गणेश जोशी, रिपुदमन सिंह रावत, मोहन प्रसाद थपलियाल और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी होली खेली। इस दौरान सीएम ने कहा कि उत्तराखंड के आम जनमानस की भावनाओं और उत्तराखंड के अमर शहीदों के सपनों को साकार करने की दिशा में गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें