फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासे से असंतुष्ट ग्रामीण बैठे धरने पर

Sun, 08 Feb 2015 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोटर वर्कशाप कारोबारी हरि प्रसाद हत्याकांड के खुलासे से असंतुष्ट ग्रामीणों ने रविवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


मींग और बैनोली के ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच और पिंडर घाटी के तीनों ब्लाकों की कानून व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की। धरनास्थल पर पहुंचे थराली विधायक डा. जीतराम ने आंदोलनकारियों का समर्थन किया।

विधायक ने कहा कि आंदोलनकारियों की मांगें जायज हैं। शीघ्र ही आंदोलनकारियों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से वार्ता के लिए जाएगा। मृतक के परिजनों के साथ न्याय किया जाएगा। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस हत्या में शामिल अन्य आरोपियों को बचा रही है।
विज्ञापन


 धरने में प्रमुख अंशी देवी, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप बुटोला, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरेंद्र बिष्ट, अनीता देवी, प्रधान रमेश सती, प्रधान छोटू लाल, बिमला देवी, चंद्रकला नौटियाल, चंद्र सिंह रावत, बीरा देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष उर्मिला देवी, रेखा देवी सहित बैनोली और मींग के ग्रामीण और महिलाएं शामिल थीं। आज सोमवार को विनायक और पंती के ग्रामीण धरना देंगे।
विज्ञापन


झूठी निकली शिकायत
हत्यारोपी की पत्नी ने धमकी देने की शिकायत राजस्व पुलिस से की थी। इस पर रविवार को राजस्व पुलिस के राजेश गोरखा ने गांव जाकर जांच की। राजेश गोरखा ने शिकायत कर्ता से पूछताछ के बाद बताया कि धमकी देने का कोई मामला नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें