ग्राम पंचायत रामड़ा तल्ला के ग्रामीणों ने खिनसर-लखेड़ी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य रोक दिया है। प्रधान रेवती देवी, वन पंचायत सरपंच व ग्रामीणों ने एसडीएम कौस्तुभ मिश्र को इस संबंध में ज्ञापन दिया और वन पंचायत भूमि पर हो रहे खनन व पेड़ों के पातन पर रॉयल्टी देने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि वन पंचायत की भूमि पर कार्य किया जा रहा है लेकिन हकूकधारियों को विभाग ने कोई रॉयल्टी नहीं दी है। उन्होंने विभाग से रॉयल्टी का धन सीधे वन पंचायत के खाते में जमा करने की मांग की। ग्रामीणों ने विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी के सामने भी अपनी मांग रखी। इस मौके पर हीरा देवी, कमला देवी, पार्वती देवी, शोभा देवी, मोहन प्रसाद, भागा देवी, जगदीश चंद्र, गोविंदराम और जानकी देेवी आदि मौजूद रहे।