एसजीआरआर कर्णप्रयाग (जयकंडी) का 10वीं का परीक्षा परिणाम 98.27 प्रतिशत रहा। विद्यालय के 58 में से 51 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास हुए, जबकि 12 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक और 15 छात्र-छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
प्रधानाचार्य बीबी डोभाल ने बताया कि निधि कुंवर ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रांजलि मैठाणी 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और भूमिका रावत 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। रिषिता नौटियाल ने 93.8, भावना बिष्ट ने 93.6, अंशु नेगी ने 93.2, अंकित नथवान ने 92.6, प्रिया कांडपाल ने 91.2 व वृक्षा पंत ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मोहित देवली ने 88.2, खुशी चमोली ने 87.6, प्रशांत बिष्ट ने 87.2, मानस चंद्रवाल ने 85.4, रोहित बेंजवाल ने 85.2, दिव्या नेगी ने 85, अनुष्का डिमरी ने 84.8, नूपुर डिमरी 83.6, अंकित चौहान ने 83.4, श्रेया तोपाल ने 83.2, निकिता नेगी ने 82.8, आस्था रावत ने 81.6, दिव्या भट्ट ने 81.4, यामिनी थपलियाल ने 80.8 व अभय डिमरी ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
केवी ग्वालदम का परीक्षा परिणाम रहा शतप्रतिशत
देवाल। केंद्रीय विद्यालय एसएसबी ग्वालदम का हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्राचार्य पूर्णिमा ने बताया कि दसवीं में 24 बच्चों ने परीक्षा दी थी। सौरभ सिंह ने 90.6 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, किरन ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय व दीपक ने 86.6 प्रतिशत लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।