फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपेश्वर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रविवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नगर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली।
विज्ञापन

यात्रा पोस्ट ऑफिस से मुख्य बाजार होते हुए गोपीनाथ मंदिर परिसर तक पहुंची। यहां हाथों में तिरंगा लिए महिला-पुरुषों और बच्चों ने गर्मजोशी के साथ देशभक्ति के गीत गाए और नारे लगाए। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देश में अमल-चैन, एकता और अखंडता के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन

रैली में अब्दुल खालिक खान, नुरूद्दीन खान, सहबाज अहमद, आदिल अंसारी, तहसीन अहमद, नईम अहमद, निसार अहमद, रईस अहमद और अक्षत नाट्य संस्था के सचिव ओम प्रकाश नेगी के साथ ही कई लोग मौजूद रहे। वहीं, उत्तराखंड पब्लिक स्कूल, राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर, शारदा सुमन पब्लिक स्कूल के साथ ही कई विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों ने तिरंगा रैली निकाली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें