फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: बदरीनाथ हाईवे, वैकल्पिक मार्ग के भू-धंसाव क्षेत्र में खतरा बरकरार, आवाजाही में मुश्किल

Fri, 17 Apr 2026 12:45 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)

सार

बदरीनाथ हाईवे वैकल्पिक मार्ग के भू-धंसाव क्षेत्र में खतरा बरकरार है। पिलंग के समीप संकरी सड़क और तीखे मोड़ भी परेशानी का सबब बने हैं।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ हाईवे के वैकल्पिक नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण-चमोली (12 किमी) मार्ग में सैकोट गांव के समीप खतरा बना हुआ है। यहां करीब 20 मीटर हिस्से में हो रहे भू-धंसाव से सड़क संकरी हो गई है जिससे वाहनाें की आवाजाही में मुश्किल हो रही है।

विज्ञापन


इसके अलावा पिलंग के समीप संकरी सड़क और तीखे मोड़ भी परेशानी का सबब बने हैं। बरसात में बदरीनाथ हाईवे के भूस्खलन जोन पर्थाडीप में भूस्खलन सक्रिय हो जाता है। तब प्रशासन की ओर से यात्रा वाहनों की आवाजाही सैकोट-कोठियालसैंण मार्ग से करवाई जाती है। इस वैकल्पिक मार्ग की स्थिति शुरुआत में करीब चार किलोमीटर तक बेहतर है। इसके बाद सैकोट और पिलंग गांव के बीच कुछ जगहों पर उबड़-खाबड़ है।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: देहरादून समेत चार जिलों के सभी मदरसों की जांच के आदेश, बाहरी राज्यों के बच्चों को लाने का मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


गदेरे के समीप सड़क पर पिछले साल से भू-धंसाव हो रहा है। इस बार भी यहां सड़क धंसने के आसार हैं। स्थानीय लोग इस स्थान पर छेड़छाड़ न करने और सड़क को डायवर्ट करने की मांग कर रहे हैं। अमन थपलियाल और चंडी प्रसाद थपलियाल का कहना है कि लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क का चौड़ीकरण कार्य किया जाना चाहिए। कुछ जगहों पर सड़क बेहद संकरी है, जो यात्रा वाहनों का दबाव नहीं झेल पाती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें