फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: निजमुला घाटी के गांवों में बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान

Sat, 09 Sep 2023 04:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में लगा मोबाइल टॉवर भी नहीं कर रहा कामसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोपेश्वर। निजमुला घाटी के कई गांवों में कई दिनों से बिजली की आंख मिचौली से ग्रामीण परेशान हैं। साथ ही क्षेत्र में लगा मोबाइल टाॅवर भी काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

पांच दिन पहले बिजली लाइन में फाॅल्ट आने से निजमुला घाटी में बिजली गुल हो गई थी। ऊर्जा निगम की ओर से लाइन को तो ठीक करा दिया गया लेकिन अभी तक घाटी के कई गांवों में बिजली की समस्या बनी है। व्यारा गांव के ग्राम प्रधान बृजलाल, सबर सिंह आदि का कहना है कि व्यारा, गाड़ी गांव, नेवा, कांथली तोक, मोली, निजमुला, झींझी, पाणा-ईराणी गांवों में बिजली बार-बार आ जा रही है। ऐसे में बिजली पर निर्भर कारोबार प्रभावित हो रहा है। वहीं किसी से भी फोन पर संपर्क नहीं हो पा रहा है। एक फेस पर लगातार लाइट नहीं है जिससे व्यारा गांव के पास बना बीएसएनएल का टावर भी ठप पड़ा है। वहीं ऊर्जा निगम के अवर अभियंता अंकित रावत ने बताया कि फ्यूज उड़ने से दिक्कत आई है जिसे ठीक कर दिया गया है। लाइट बार-बार गुल क्यों हो रही है इसे दिखवाया जाएगा। वहीं झींझी गांव का ट्रांसफार्मर फुंका हुआ है जिसे जल्द बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें