फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गैस किल्लत पर भड़के लोग, हंगामा किया तो 100 से अधिक सिलिंडर बांटे

Thu, 23 Apr 2026 06:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

डीएसी कोड आने के बावजूद केवल 20 उपभोक्ताओं को गैस देने पर गुस्साए
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। इंडेन रसोई गैस सिलिंडरों की समय पर आपूर्ति न होने से नाराज उपभोक्ताओं ने सिमली स्थित इंडेन रसोई गैस कार्यालय में जमकर हंगामा किया। डीएसी कोड आने के बावजूद केवल 20 उपभोक्ताओं को ही सिलिंडर दिए गए जबकि गोदाम मेंं सिलिंडर की गाड़ी थी। उपभोक्ताओं के हंगामे के बाद 100 से अधिक लोगों को सिलिंडर दिए गए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की सुबह से ही लाइन गई। पुष्कर रावत, आशीष नौटियाल और कैलाश आदि ने बताया कि डीएसी कोड जारी होने के बाद भी एजेंसी की ओर से केवल 20 लोगों को सिलिंडर दिए गए जबकि कार्यालय परिसर में सिलिंडरों से भरा ट्रक खड़ा था। फिर भी अन्य लोगों को मना कर दिया गया। कर्मियों ने ठेकेदार की ओर से सिलिंडरों की गिनती न होने की बात कही। इससे आक्रोशित उपभोक्ताओं ने प्रबंधन के खिलाफ हंगामा किया। तब जाकर एजेंसी की ओर से 100 से अधिक उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिए गए। इंडेन गैस एजेंसी सिमली के प्रबंधक रजनी थपलियाल ने कहा कि सिलिंडर का ट्रक देर से आने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। ट्रक आने के बाद मानकों के अनुरूप सिलिंडर वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें