फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: महाभिषेक पूजा कर भोग अर्पित किया

Thu, 23 Apr 2026 05:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। जिलासू में मां चंडिका देवी के नौ दिवसीय बन्याथ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। छठे दिन सीरा बटाई और यज्ञ पुरुष के विवाह की प्रक्रियाएं हुईं। मंदिर समिति ने महाभिषेक पूजाएं कर भोग प्रसाद अर्पित किया। महायज्ञ में दुर्गा सप्तशती मंत्रों से आहुतियां दी गईं। ब्रह्म गुरुओं और ऐरवालों ने वाद्य यंत्रों से ब्रह्म निशान जागृत किया। पश्वाओं ने देव नृत्य कर भक्तों को आशीर्वाद दिया। 27 गांवों के ग्रामीणों ने सीरा निर्माण और यज्ञ पुरुष का विवाह संपन्न कराया। जिला पंचायत सदस्य दौलत सिंह और उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री ने अनुष्ठान में भाग लिया। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों से हमारी पौराणिक संस्कृति और विरासत जीवंत है। मंदिर समिति अध्यक्ष दिलवर सिंह चौहान और सचिव ईश्वर राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें