फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं खुली एक भी दुकान, भटके लोग

Tue, 08 Dec 2015 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर के गोपीनाथ मैदान में अनियोजित ट्रेड फेयर और मेला लगाने के विरोध में मंगलवार को व्यापार संघ का गोपेश्वर बंद का पूर्ण असर दिखा। नगर में एक भी दुकान नहीं खुली।
विज्ञापन


लोग जरूरत का सामान लेने के लिए भटकते रहे। वहीं आक्रोशित व्यापारियों ने जिला और पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। कहा गया कि प्रशासन मेला आयोजकों का पक्ष ले रही है।

मंगलवार सुुबह दस बजे व्यापार संघ के आह्वान पर व्यापारियों ने पुलिस लाइन से विकास भवन तक जुलूस-प्रदर्शन किया। विकास भवन में प्रभारी जिलाधिकारी संजय कुमार से भेंट कर व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोल पुरोहित ने कहा कि नगर में मेला लगाने से व्यापारियों को लाखों का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


 नगर की दुकानों में ठंड के मौसम के कपड़े आ गए हैं और बाहर से आए व्यापारी मेले में लाखों के कपड़े बेच कर चले जाते हैं, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

कहा गया कि चर्खी और अन्य मनोरंजन के साधनों से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन दुकानें नहीं चलनी चाहिए। शाम पांच बजे व्यापारियों ने सर्वोदय भवन परिसर में एक बैठक कर चेतावनी दी कि यदि मेले का आयोजन होता है तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।

इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, महामंत्री आयुष चौहान, प्रकाश तिवाड़ी, हेम दरमोड़ा, अमलानंद थपलियाल, गजेंद्र बिष्ट, ओम प्रकाश पुरोहित, अनूप रावत और राजन थम्मन आदि मौजूद थे।

नहीं खुलने दी दुकानें
नगर बंद के दौरान लोगों को एक चाय तक नसीब नहीं हुई। बाल विकास विभाग में आई आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुमन और जानकी का कहना है कि उन्हें बाजार में खाना तक नहीं मिला। व्यापारियों ने सब्जी की दुकान तक नहीं खुलने दी। वहीं बैंक पहुंचे पेंशनर बाजार से जरूरी सामान भी नहीं खरीद पाए।

डीएम को ज्ञापन
जोशीमठ व्यापार संघ ने मेलों के दौरान लगने वाले विभिन्न स्टॉलों का विरोध किया है। डीएम को भेजे ज्ञापन में व्यापार संघ अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी, महामंत्री अमित सती और कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल शाह ने कहा कि मेले के दौरान स्टॉल लगाए जाते हैं, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। व्यापारी मेलों का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन स्टॉल का विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें