फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़-कुमाऊं गीतों की दी रंगारंग प्रस्तुति

Tue, 08 Dec 2015 08:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सवाड़ में आयोजित अमर शहीद मेले की सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने गढ़-कुमाऊं गीतों पर रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। देर रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के लिए लोग भारी ठंड के बावजूद डटे रहे।
विज्ञापन


मेला पांडाल में मां नंदा और शिव की स्तुति से सांस्कृतिक संध्या शुरू हुई। इसमें शार्प विकलांग समिति थराली, पौड़ी के शैलजा कला मंच, बधाणी संस्था और अल्मोड़ा की संस्कार संस्था के कलाकारों ने नंदा देवी के जागर और झांकी सहित गढ़वाली लोक गीत, लोक नृत्य, जौनसारी सहित नेपाली गीतों, नृत्यों और भजन की लंबी श्रृंखला पेश की। लोक कलाकार सुरेंद्र कमांडर ने भी कई कार्यक्रम पेश किए।

 सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह ने कहा कि सवाड़ गांव वीरों की भूमि है। यहां के लोग प्रथम विश्वयुद्ध से लेकर वर्तमान तक देश सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन


 कार्यक्रम में नारायणबगड़ के पूर्व प्रमुख मगन लाल शाह, जिला सहकारी बैंक के निदेशक महावीर बिष्ट, थराली के प्रमुख राकेश जोशी, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र दानू, गौरी खत्री, नरेंद्र बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष केडी मिश्रा, प्रधान संघ अध्यक्ष पुष्कर फर्स्वाण और मेलाध्यक्ष देवकी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें