फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कांवड़ यात्रियों के हुड़दंग से लोग परेशान, पुलिस को ज्ञापन

Tue, 22 Jul 2025 07:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। हुड़दंग मचाते हुए चल रहे कांवड़ यात्रियों से परेशान व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की ओर से यहां बाजार में तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाए जा रहे हैं जिससे अन्य वाहनों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को खतरा बना हुआ है। बिना साइलेंसर के दोपहिया वाहनों, स्पीकर के शोर से काफी परेशान हैं। सभासद चैतन्य बिष्ट व विनोद कनवासी, हरीश नयाल, कैलाश केडियाल, विपुल रावत आदि का कहना है कि इन यात्रियों के हुड़दंग से अनहोनी की आशंका बनी हुई है। वहीं थानाध्यक्ष राकेश चंद्र भट्ट ने कहा कि पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चलाकर चालान कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें