फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 89 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंचीं

Tue, 22 Jul 2025 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

आज 164 पार्टियां जाएंगी, कल होगा मतदान

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चमोली जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में प्रथम चरण की वोटिंग के लिए मंगलवार को 89 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। दोपहर तक सभी पोलिंग पार्टियां अपने मतदान केंद्रों तक भी सुरक्षित पहुंच गई हैं। 164 पोलिंग पार्टियां बुधवार को रवाना होंगी।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 24 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार को ज्योतिर्मठ, नारायणबगड़, थराली और देवाल ब्लॉक के दूरस्थ पोलिंग बूथों के लिए 89 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। ज्योतिर्मठ विकासखंड की पांच पोलिंग पार्टियां सोमवार को रवाना हो गई थीं जबकि नजदीक के मतदान केंद्रों के लिए 164 पार्टियां बुधवार को रवाना की जाएंगी। प्रथम चरण के तहत चार विकासखंडों के ग्राम पंचायतों के लिए कुल 258 मतदेय स्थलों पर मतदान किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियों के साथ एसडीआरएफ को भी सुरक्षा के लिहाज से तैनात किया गया है।
विज्ञापन


झलिया की पोलिंग पार्टी सात किमी पैदल चलकर गांव पहुंची
देवाल/थराली/नारायणबगड़। पिंडरघाटी के तीन विकासखंडों में होने वाले मतदान के लिए 37 पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गईं। वहीं देवाल के सबसे दूरस्थ बूथ झलिया की पोलिंग पार्टी 7 किमी पैदल चलकर गांव पहुंची। देवाल के लिए 16 पोलिंग पार्टियां, जबकि थराली में सोलपट्टी के 11 बूथों के लिए टीमें रवाना हुईं। दूसरी ओर नारायणबगड़ में 10 पोलिंग टीमें ब्लॉक मुख्यालय से अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गई हैं। नारायणबगड़ के जोनल मजिस्ट्रेट डाॅ. अनिल कुमार सैनी ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियां अपने केंद्रों पर सकुशल पहुंच गई हैं।


लोनिवि के अधिकारी, कर्मी सहित जेसीबी रही तैनात
कर्णप्रयाग। त्रिस्तरीय चुनाव के तहत बारिश से सड़कें जगह-जगह बंद न हों इसके लिए लोनिवि के अधिकारी और कर्मचारी सोमवार से ही अलर्ट मोड पर रहे। संवेदनशील स्थलों पर अधिकारियों की टीमें जेसीबी के साथ तैनात थीं। देवाल के खेता सड़क पर सुयालकोट और थराली-डुंग्री सड़क पर डुंग्री और बूंगा भूस्खलन जोन में बारिश के कारण मलबा आता रहता है। वहीं रतगांव में ढाढरबगड़ गदेरे पर चार दिन पहले की बैली ब्रिज बना है। यहां लोनिवि के अवर अभियंता सहित अन्य टीम तैनात रही और जीआईसी रतगांव की पोलिंग टीमों के वाहन को पुल से पार करते हुए बूथ तक पहुुंचाया। लोनिवि थराली के सहायक अभियंता जगदीश टम्टा ने बताया कि मंगलवार को सभी सड़कें सुचारु रहीं। संवाद
विज्ञापन


दोनों चरणों के लिए वाहनों का अधिग्रहण पूरा

कर्णप्रयाग। चमोली जिले में 24 और 28 जुलाई को दो चरणों में मतदान होना है। इसके परिवहन विभाग ने निर्धारित एक हजार वाहनों का अधिग्रहण कर लिया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अभिषेक भटगाईं ने बताया कि जनपद चमोली में दो चरणों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए वाहनों का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें