फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थराली में मछलियों के अवैध शिकार पर लोग नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौला, बुड़जौला, चिडंगा, त्रिकोट के गदेरों और पिंडर नदी में करंट, ब्लीचिंग पाउडर और लोहे की जालियों से मछलियों का अवैध शिकार किया जा रहा है।
विज्ञापन

बलवंतराम, दुलपराम, पानीराम, किशनराम, सुरेंद्रराम, गोपालराम, कमलेश कुमार ने कहा कि नदी किनारे रहने वाले कई लोगों का रोजगार मछलियों से जुड़ा है, लेकिन असामाजिक तत्व अवैध तरीके से मछलियों के छोटे बच्चों से लेकर बीज को भी नष्ट कर रहे हैं। कहा यदि ये इसी तरह सभी छोटी मछलियों को नष्ट कर देंगे तो फिर नदियों में मछलियां नहीं बचेंगी। साथ ही जलीय पारिस्थितिक संतुलन भी बिगड़ जाएगा। वन विभाग के रेंजर हरीश थपलियाल ने कहा कि अवैध तरीके से मछलियों का शिकार करने वाले का चालान किया जाता है। स्थानीय लोग सबूत के साथ शिकायत करें। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें