अंकिता हत्याकांड को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जोशीमठ में प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कुछ सत्ताधारी नेताओं की शह पर पहाड़ की भोली भाली बच्चियों को देह व्यापार में धकेलने का प्रयास किया जा रहा है। यह बेहद चिंताजनक है।
हरीश रावत ने जोशीमठ मुख्य चौराह पर कांग्रेसियों के साथ प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने अंकिता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई हैं। कहा कि मामले की निपष्क्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। हरीश रावत ने कहा कि देवभूमि में कुछ सत्ताधारी नेताओं की शह पर हमारी बेटियों को देह व्यापार में धकेलने का प्रयास किया जाना चिंता की बात है। पहाड़ की बेटी अंकिता ने इससे इनकार किया तो उसकी हत्या कर दी गई। कहा कि वह और उनकी पार्टी इस लड़ाई को हर स्तर पर लडने को तैयार हैं।