फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पौड़ी निवासी पुलिस जवान का आकस्मिक निधन

Thu, 16 Jan 2025 07:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। गोविंदघाट थाने के अंतर्गत हनुमान चट्टी में तैनात आरक्षी दीपक चंद्र डोभाल का आकस्मिक निधन हो गया। बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। इसके बाद उन्हें देहरादून स्थित कैलाश अस्पताल ले जाया गया। बृहस्पतिवार को उनका निधन हो गया। मूल रूप से पौड़ी जिले के रहने वाले दीपक चंद्र डोभाल 2002 में पुलिस में भर्ती हुए थे। एसपी सर्वेश पंवार ने उनकी मौत पर दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की व शोक संतृप्त परिवार को दुख की घड़ी में धैर्य व शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें