गोपेश्वर। विकास खंड दशोली के ग्राम पंचायत धारकोट का राजस्व गांव भौती बेडुला अब नगर पंचायत नंदप्रयाग का हिस्सा हो गया है। परिसीमन के बाद भौती बेडुला को नगर पंचायत में शामिल कर दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट संदीप तिवारी की ओर से 15 जनवरी तक राजस्व ग्राम भौती बेडुला के पुनर्गठन परिसीमन प्रस्ताव पर आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं लेकिन निर्धारित तिथि तक कोई आपत्ति दर्ज नहीं हुई है। अब जिला मजिस्ट्रेट की ओर से ग्राम पंचायत धारकोट के राजस्व ग्राम भौती बेडुला को नगर पंचायत नंदप्रयाग में शामिल करने की अंतिम सूचना का प्रकाशन कर दिया गया है। संवाद