फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ हाईवे पर रात दस बजे बाद नहीं चलेंगे यात्री वाहन

Sat, 18 Apr 2026 06:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
केवल ट्रक व अन्य भारी वाहनों का ही होगा संचालन
विज्ञापन

- सुबह चार बजे से रात 10 बजे तक संचालित होंगे खात्री वाहन
गोपेश्वर। चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ हाईवे पर रात को वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान सिर्फ ट्रक व अन्य भारी वाहन ही संचालित होंगे। आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यात्री वाहन सुबह चार बजे से रात 10 बजे तक ही संचालित होंगे। रात दस बजे के बाद सुबह चार बजे तक किसी भी यात्री वाहन को आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस, प्रशासन व संबंधित विभाग को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही हाईवे पर भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व आपातकालीन सेवाओं को सक्रीय रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करते हुए यात्रा करें, ताकि उनकी यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें