फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कर्णप्रयाग में तीन जगहों पर बनेगी पार्किंग

Fri, 11 Jul 2025 07:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

भूमि चिह्नित, जिला प्रशासन ने प्रस्ताव शासन को भेजे
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत कर्णप्रयाग में तीन जगहों पर पार्किंग के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। जिलाधिकारी का कहना है कि प्रस्तावित भूमि की तस्वीरें लेकर व संबंधित प्रस्ताव शासन को भेज दिए हैं। पार्किंग से संबंधित सभी प्रक्रियाएं प्रगति पर हैं।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग में यातायात व्यवस्था सुधारने और पार्किंग की सुविधा बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री की ओर से तीन पार्किंग बनाने की घोषणा की गई थी। इसके लिए तहसील प्रशासन ने भूमि का चयन कर लिया है। कर्णमंदिर के सामने बदरीनाथ हाईवे से भेड़गांव, सिमली मार्ग पर कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे से लगी पीपलसेरा की और तीसरी जगह बदरीनाथ हाईवे पर कनखुल टैक्सी स्टैंड के पास ग्राम कर्णप्रयाग की भूमि चिह्नित की गई है। कर्णप्रयाग ग्राम की भूमि पर बहुमंजिला पार्किंग निर्माण प्रस्तावित है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि पार्किंग निर्माण जनहित और धार्मिक आयोजनों विशेषकर नंदा देवी राजजात यात्रा को ध्यान में रखते हुए कराया जा रहा है। कर्णप्रयाग में तीन पार्किंग बनने से स्थानीय लोगों, व्यापारियों और यात्रियों को सुविधा मिलेगी। चिह्नित स्थानों की तस्वीरें शासन को भेज दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें