फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर मे भी बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें अभिभावक

सार

श्रीगुरु राम राय पब्लिक स्कूल जयकंडी में शिक्षकों और अभिभावकों ने बैठक की।प्रधानाचार्य बीबी डोभाल ने अभिभावकों से घर में अपने बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा।विद्यालय के सात बच्चों को मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी के तौर पर चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीगुरु राम राय पब्लिक स्कूल जयकंडी में शिक्षकों और अभिभावकों ने बैठक की। इसमें विद्यालय प्रबंधन ने बेहतर शिक्षा में अभिभावकों से सहयोग की अपील की। बच्चों के चहुमुखी विकास के लिए करियर काउंसलिंग की जरूरत पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य बीबी डोभाल ने अभिभावकों से घर में अपने बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा। स्कूल से एक बच्चे का जेईई एडवांस और दो बालिकाओं का चयन इसी सत्र में नीट में हुआ है। विद्यालय के सात बच्चों को मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी के तौर पर चयन हुआ है। इन्हें हर माह डेढ़ हजार की छात्रवृत्ति सरकार की ओर से प्रदान की जा रही है। इस मौके पर प्रदीप बिष्ट, लक्ष्मीप्रसाद कुमेड़ी, सरिता बिष्ट, सुनीता देवी, धीरेंद्र भंडारी, अनिल खंडूड़ी, डा. कमलेश कुंवर, त्रिलोक नेगी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें