आदिबदरी। सपनों की उड़ान कार्यक्रम में एक मंच पर छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों ने भी अपनी प्रतिभा के रंग बिखेरे। कार्यक्रम का उद्घाटन जीआईसी के प्रधानाचार्य मनवर सिंह नेगी व समापन खंड शिक्षा अधिकारी विनोद मटूडा ने किया। इंटर काॅलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर अपने पाल्यों के साथ अभिभावकों ने लोकनृत्य व लोकगीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सुलेख, अपने सपनों का चित्र, लोकनृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, कविता गायन में बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रावि पज्याणा मल्ला के बच्चों का धरती हमारा गढवाले की... नृत्य को दर्शकों ने सराहा। प्रतियोगिता में प्रावि खाल, आदिबदरी, ढमकर, भलसों, सुगड, रंडोली, खेती व जीआईसी आदिबदरी, जूहा बेडी, नंगली सहित 26 से अधिक विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर संकुल प्रभारी टीएस खत्री, दिनेश जोशी, प्रकाश डिमरी और प्रदीप थपलियाल आदि उपस्थित थे। संवाद