फोटो
कर्णप्रयाग। बैटरी चोरी के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया। सिमली चौकी प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि सूरज बिष्ट निवासी कर्णप्रयाग ने पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी थी। कहा था कि उनके वाहन सिमली पेट्रोल पंप और पाडली के पास खड़े थे और दोनों वाहनों की बैटरी चुरा ली गई। तहरीर पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संजय ग्राम गीड़ तिलवाड़ा और ऋषभ ग्राम भकोला रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से 3 बैटरी भी बरामद की गई। संवाद