फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैनखंडा सलूड़-डुंग्रा बना परिषदीय परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा वर्ष 2020 के लिए जिले में 111 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे जबकि पहली बार पैनखंडा सलूड़-डुंग्रा को परिषदीय परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। बुधवार को जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित परिषदीय परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी एलएम चमोला ने बताया कि वर्ष 2020 में होने वाली परिषदीय परीक्षा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 14621 परीक्षार्थी में शामिल होंगे। बैठक में डीएम की सहमति पर इस बार जनता इंटर कॉलेज पैनखंडा सलूड डूंग्रा जोशीमठ को नया परिषदीय परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर फर्नीचर और मूलभूत व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि 26 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, जबकि अति संवेदनशील में कोई भी परीक्षा केंद्र नहीं है। इस मौके पर डीईओ (बेसिक) नरेश कुमार हल्दियानी, तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ और खंड शिक्षा अधिकारी डीएल टम्टा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें