फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: आदिबदरी व्यापार संघ के अध्यक्ष बने पंकज सती

Mon, 18 Mar 2024 07:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
आदिबदरी। स्थानीय व्यापार संघ के चुनाव में पंकज सती को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और गौरव कनवासी को सचिव चुना गया। व्यापार संघ का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर पीपलचट्टी में जगदीश बहुगुणा की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें कुंवर नेगी को कोषाध्यक्ष, जगदीश बहुगुणा को संरक्षक व संदीप बहुगुणा को संगठन मंत्री चुना गया। चुनाव से पूर्व कोषाध्यक्ष यशवंत भंडारी ने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज सती ने व्यापारियों को समस्याओं के उचित निस्तारण का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें