फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भाषण में अरुण, निबंध प्रतियोगिता में रश्मि प्रथम

Mon, 18 Mar 2024 07:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। महाविद्यालय गोपेश्वर में गंगा स्वच्छता मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं के बीच कई प्रतियोगिताएं भी हुईं। कॉलेज में हुई भाषण प्रतियोगिता में अरुण प्रकाश प्रथम, करिश्मा द्वितीय और अभिषेक शर्मा तृतीय रहे। काव्य पाठ में सौरभ सती पहले, प्रमिला दूसरे स्थान पर रहीं। निबंध में रश्मि प्रथम, योगिता द्वितीय और प्रियंका तृतीय स्थान पर रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में आकाश कुमार पहले, खुशी दूसरे और जसवंत सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। इस दौरान नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. भालचंद्र नेगी, डॉ. एमके टम्टा, डॉ. राजेंद्र बिष्ट, डॉ. चेतना, डॉ. संध्या रावत, डॉ. दिगपाल कंडारी, डॉ. विनीता नेगी, डॉ. राकेश मिश्रा, डॉ. राज विलोचन नैथानी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें