फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत घर में खुला न्यायपंचायत स्तर का जन सेवा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत घर देवाल में सोमवार को न्याय पंचायत स्तर के जन सेवा केंद्र का शुभारंभ जिला सहकारी बैंक के पूर्व निदेशक महावीर बिष्ट ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस केंद्र के शुरू होने से लोगों को परिवार रजिस्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य प्रमाण पत्र बनाने के लिए ब्लॉक और तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जन सेवा केंद्र के संचालक किशन सिंह ने बताया कि भविष्य में इस केंद्र में ग्राम पंचायत से संबंधित लेनदेन की सुविधा भी शुरू की जाएगी। मौके पर एडीओ सहकारिता कैलाश चंद्र कुनियाल, ग्राम पंचायत अधिकारी प्रमिला नेगी, हेमा कोटड़ी, रमेश गड़िया, बलबीर घुनियाल, संदीप कुमार, कलम पटाकी, हरेंद्र गड़िया, किशन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें