फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया निर्माण से उखड़ा पोखरी-गोपेश्वर सड़क का डामर

विज्ञापन
पोखरी-गोपेश्वर मोटर मार्ग पर उखड़ा डामर। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
पोखरी-हापला-गोपेश्वर मार्ग का बिछाया गया डामरीकरण तीन साल में ही उखड़ गया है। जनप्रतिनिधियों ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से सड़क पर फिर से डामरीकरण करवाने की मांग की।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी, भाकपा के स्टेट काउंसिल नरेंद्र रारवत, रडुवा के प्रधान प्रदीप बर्तवाल, तोणजी के प्रधान मुकेश नेगी ने अधिशासी अभियंता को इस संबंध में पत्र भेजा। कहा कि यह सड़क चांदनीखाल से देवखाल तक जानलेवा बनी हुई है। डामर उखड़ने से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं। इस सड़क से ब्लाक के 72 ग्राम पंचायतों के लोग जिला मुख्यालय गोपेश्वर जाते हैं। ऐसे में यहां हादसे की आशंका बनी है। वहीं पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता सतपाल सिंह का कहना है कि सड़क के डामरीकरण में लापरवाही के कारण संबंधित ठेकेदार के बांड निरस्तीकरण के लिए अधिशासी अभियंता को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें