फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण से पंचायत भवन और पेयजल लाइन टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी-कुजासू मार्ग के चौड़ीकरण के लिए की जा रही कटिंग से कुजासू गांव का पंचायत भवन और चार गांवों की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर पेयजल लाइन की मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन

अनिता देवी, शिवराज सिंह राणा, बीरेंद्र राणा, कल्याण सिंह राणा, सुनील कंडारी ने कहा कि कैलाखुरी-कुजासू तक तीन किमी मार्ग पर पीएमजीएसवाई की ओर से चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके मलबे से कुजासू, मठियाणा, जखेड़ा और स्यालतिरी ग्राम पंचायतों की पेयजल लाइन टूट गई है। ऐसे में ग्रामीणों को प्राकृतिक स्रोत से पानी लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीण इस सर्दी के मौसम में भी पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। वहीं कुजासू गांव का पंचायत भवन भी मलबे से क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क चौड़ीकरण के लिए ग्रामीणों ने जो भूमि दी थी ठेकेदार उस मनमर्जी से कटिंग करवा रहा है। कहा यदि जल्द पेयजल लाइन ठीक नहीं हुई तो वह धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
कोट
मौके पर जाकर स्वयं निरीक्षण करूंगा। यदि पेयजल लाइन और पंचायत भवन क्षतिग्रस्त हुए होंगे तो उनको ठीक कराया जाएगा। सड़क चौड़ीकरण के लिए जरूरत के हिसाब से खेत काटे जा रहे हैं। यदि उन्हें मुआवजा नहीं मिला तो शीघ्र दिया जाएगा। - सतपाल सिंह, सहायक अभियंता पीएमजीएसवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें