फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गढ़वाली भाषण प्रतियोगिता में पल्लवी, काव्य पाठ में लक्ष्मी प्रथम

Sat, 21 Feb 2026 06:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
- पीजी कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस को गढ़वाली भाषा संरक्षण दिवस के रूप में मनाया गया
विज्ञापन

गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में अंतरराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस को गढ़वाली भाषा संरक्षण दिवस के रूप में मनाया गया। अंग्रेजी विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की भाषण, काव्यपाठ, औखांण सहित अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में पल्लवी प्रथम,कार्तिक द्वितीय और दिया तृतीय स्थान पर रहीं। गढ़वाली काव्य पाठ में लक्ष्मी प्रथम, कार्तिक द्वितीय और जसवंत तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, औखांण प्रतियोगिता में जसवंत प्रथम स्थान पर रहे। गढ़वाली लोक गीत में अपेक्षा प्रथम, उमा द्वितीय और जसवंत तृतीय रहे। लोक नृत्य में गायत्री प्रथम, अपेक्षा द्वितीय और आरती तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने कहा कि वैश्वीकरण के दौर में स्थानीय भाषाओं के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। गढ़वाली एक समृद्ध भाषा है, दैनिक व्यवहार में अधिक से अधिक उपयोग कर हम इसे अगली पीढ़ी के लिए संरक्षित रख सकते हैं। विशिष्ट अतिथि लोक गायक धनपत शाह ने स्वरचित कविताओं और गीतों से मातृभाषा को संरक्षित करने का आह्वान किया। इस दौरान डॉ. दर्शन सिंह नेगी, पीटीए उपाध्यक्ष लोकेंद्र रावत, कोषाध्यक्ष शांति प्रसाद नौटियाल, सुनील पुंडीर, दर्शन बर्त्वाल, विवेक सोनी, मीना तिवारी, ममता भट्ट, डॉ. राजेश चंद्रियाल, डॉ. दिनेश पंवार, डॉ. भावना मेहरा, डॉ. दिग्पाल कंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें