फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नहीं बनी सहमति, दो के नाम भेजे पैनल में

Sat, 21 Feb 2026 07:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
-नारायणबगड़ ब्लाॅक मुख्यालय पर आयोजित हुई कांग्रेस की बैठक
विज्ञापन

नारायणबगड़। शनिवार को ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी की संगठन सृजन की बैठक आयोजित हुई। बैठक में ब्लाॅक अध्यक्ष पद पर किसी एक के नाम पर सहमति नहीं बनने से दो दावेदारों के नामों का पैनल हाईकमान को भेजा गया।
विज्ञापन

पार्टी के संगठन सृजन के पर्यवेक्षक लक्ष्मण रावत, विधान सभा प्रभारी हरीश चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ब्लाॅक अध्यक्ष के लिए वर्तमान ब्लाॅक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, संजय नेगी और नीरज पुरोहित ने दावेदारी की। रायशुमारी के बाद नीरज पुरोहित ने नाम वापस ले लिया। लेकिन किसी एक के नाम पर सहमति नहींं बन पाई। जिसके चलते पार्टी हाईकमान के लिए पैनल में नाम भेज दिए गए हैंं। विधानसभा प्रभारी हरीश चौहान ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस को एकजुट होकर काम करना पड़ेगा। प्रदेश की कानून व्यवस्था पटरी से उतरी है। महिला ही नहीं बल्कि पूरा प्रदेश असुरक्षित है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सरकार की गलत नीतियों को लोगों तक पहुंचाना होगा। बैठक में ब्लाॅक महिला अध्यक्ष ऊषा रावत, जिला महा मंत्री जन संपर्क संदीप कुमार पटवाल, विजेंद्र रावत, देवेंद्र रावत, चंद्र सिंह नेगी, सुदर्शन रावत, मनमोहन नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें