फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल गोपेश्वर में ऑक्सीजन प्लांट शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को वर्चुअल रूप से जिला अस्पताल गोपेश्वर में 45.90 लाख की लागत से स्थापित 200 एलपीएम ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का उद्घाटन किया। ऑक्सीजन प्लांट लगने से जिला अस्पताल के सभी बेड तक ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के दृष्टिगत स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी संसाधन जुटाए जा रहे हैं और जहां पर जो भी आवश्यकता है उसको पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री जिले के प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि अब सीमांत चमोली जिले में ऑक्सीजन की कमी से मरीज को हायर सेंटर भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कर्णप्रयाग में भी ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत हो गया है, जल्द यहां भी प्लांट स्थापित कर लिया जाएगा। उद्घाटन के दौरान राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, थराली विधायक मुन्नी देवी शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, सीडीओ हंसादत्त पांडे, सीएमओ डा. एमएस खाती, जिला अस्पताल के सीएमएस डा. जेएस चुफाल, आरडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अला दिया आदि शामिल रहे।
रैणी गांव में झूलापुल के निर्माण के लिए 6 करोड़ स्वीकृत
गोपेश्वर। जिले के प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि आपदा प्रभावित रैणी गांव में आपदा से क्षतिग्रस्त झूला पुल के पुनर्निर्माण के लिए 6 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण हो गई है। तपोवन क्षेत्र में ही आपदा प्रभावित भंग्यूल गांव के लिए चार किलोमीटर सड़क की भी स्वीकृति दे दी गई है। सड़क निर्माण की टेंडर प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें