फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: परीक्षा परिणाम में त्रुटियों से आक्रोशित एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन

Fri, 14 Aug 2026 06:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

महाविद्यालय प्रवेश द्वार के पास कुलपति और परीक्षा नियंत्रक का पुतला फूंका
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। श्री देव सुमन विश्वविद्यालय की ओर से जारी किए गए परीक्षा परिणामों में भारी त्रुटियों के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कुलपति और परीक्षा नियंत्रक का पुतला फूंका। छात्रों ने महाविद्यालय के मुख्य गेट पर जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणामों में कई छात्र-छात्राओं को बेवजह अनुत्तीर्ण दिखाया गया है जबकि कुछ छात्रों के परिणाम में रिजल्ट लेटर (बाद में परिणाम आएगा) प्रदर्शित हुआ है।
विज्ञापन

एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष सुनील रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय से मुख्य गेट तक रैली निकाली। सुनील रावत ने कहा कि विवि की गलती से छात्रों को प्रवेश में दिक्कतें आ रही हैं। पूर्व छात्र संघ सचिव राहुल धुनियाल ने बताया कि विवि को सूचना देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने विवि प्रशासन से जल्द त्रुटियां सुधारने की मांग की। प्रदर्शन में विशाल, कॉलेज इकाई अध्यक्ष मयंक भंडारी, रिया रावत, अनश, दिव्यांशु कोटियाल, अनीश, प्रियांशी मिंगवाल, तलक कंडवाल और पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें