नारायणबगड़। शुक्रवार दोपहर को हुई मूसलाधार बारिश के कारण आमसौड़ स्लाइड जोन में पेड़ गिर जाने से हाईवे बंद हो गया। बीआरओ हाईवे पर आए पेड़ को काटकर हटाने में जुटा हुआ है। बीआरओ के अभियंता आरके सिंह ने बताया कि शाम 5 बजे हाईवे बंद हुआ जिसे साढ़े पांच बजे खोल दिया गया। हाईवे पर पेड़ गिरने से वहां से गुजर रही 33केवी की हाईटेंशन लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। इससे पिंडरघाटी की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है जिसे ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद