फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: लंगासू में खुला आउटलेट केंद्र, यात्रियों को मिलेंगे स्थानीय उत्पाद

Thu, 06 Jun 2024 04:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (रीप) गोपेश्वर की ओर से लंगासू में आउटलेट मसाला यूनिट खोली गई। इसका शुभारंभ सीडीओ अभिनव शाह ने किया। उन्होंने कहा कि इस केंद्र पर चार धाम यात्रियों को कई स्थानीय उत्पाद मिलेंगे। आउटलेट के माध्यम से पहाड़ों के उत्पाद जूस, अचार, नमकीन, बिस्किट, दालें, बद्री गाय का घी आदि की बिक्री कर पहाड़ की महिलाओं की आर्थिकी को मजबूत किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक एमएस चौहान, एनआरएलएम केके पंत, सहायक प्रबंधक ताजबर गुसाईं, नरेंद्र नाथ, सुबोध बलूनी, बीडीओ विजय पुरोहित, ब्लॉक रीप कार्यकर्ता अरुण कंडारी, ब्लॉक मिशन प्रबंधक प्रशांत सूरी, एकता क्लस्टर अध्यक्ष संगीता देवी, कोषाध्यक्ष अनिता देवी और संगीता रावत आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें