फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

Fri, 13 Sep 2024 04:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
आदिबदरी। जीआईसी में दि हिमालय ट्रस्ट एवं भुवनेश्वरी महिला आश्रम के सौजन्य से आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा व अधिकारों की जानकारी दी गई। शिविर का शुभारंभ करते हुए जीआईसी के प्रधानाचार्य मनवर सिंह नेगी ने कहा कि समय के साथ सब कुछ बदल रहा है। सुविधाओं व मनुष्य की प्रकृति के साथ अपराधों की प्रकृति भी बदल रही है जिस पर अंकुश कानूनों की जानकारी होने से ही लग सकता है। विधिक सलाहकार आकृति बहुगुणा ने महिलाओं व बालिकाओं के अधिकारों, बाल विवाह अधिनियम, संपत्ति के अधिकार आदि की जानकारी दी। एसएमबीए परियोजना प्रबंधक गिरीश डिमरी, भरत रावत, पूनम खंडूडी, शकुंतला बरमोला और मदन मडवाल आदि ने भी विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें