फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बीडीओ सहित पांच कर्मियों से वसूली के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने ब्लॉक के हिमनी गांव में वित्तीय वर्ष 2015-16 में मेरा गांव मेरी सड़क निर्माण कार्य में माप से चार लाख अधिक भुगतान करने पर तत्कालीन दो खंड विकास अधिकारियों सहित पांच कर्मचारियों से 15 दिन के भीतर वसूली व विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

योजना की सीडीओ हंसादत्त पांडे के माध्यम से गठित समिति ने अभिलेखों की जांच की। सड़क की लंबाई एक किमी के स्थान पर 850 मीटर का कार्य प्रथम फेज में होने तथा मापाकन धनराशि 15 लाख 82 हजार 477 रुपये के स्थान पर इससे अधिक 19 लाख 84 हजार 654 रुपये का भुगतान किया गया।
माप से चार लाख से अधिक भुगतान करने पर डीएम स्वाति भदौरिया ने तत्कालीन दो खंड विकास अधिकारी, तत्कालीन लेखाकार, अवर अभियंता व ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ 15 दिन में वसूली करने के साथ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें