गोपेश्वर। तहसील ज्योतिर्मठ के अंतर्गत माणा के पास 28 फरवरी को हुई हिमस्खलन की घटना की जिला मजिस्ट्रेट संदीप तिवारी ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश जारी किए हैं। दुर्घटना की जांच उप जिलाधिकारी ज्योतिर्मठ को सौंपी गई है। जांच अधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में किसी के पास कोई जानकारी हो या कोई दावा प्रस्तुत करना चाहता हो तो वह 12 मार्च तक तहसील ज्योतिर्मठ में स्वयं उपस्थित होकर लिखित या मौखिक दे सकते हैं। हिमस्खलन की चपेट में 54 मजदूर आए थे जिसमें से आठ की मौत हो गई थी। अन्य को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया गया था। संवाद