फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी

Tue, 04 Mar 2025 07:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ/गोपेश्वर। चमोली जिले में मंगलवार को भी मौसम खराब रहा। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। इससे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि पूर्वाह्न 11 बजे मौसम सामान्य हुआ और धूप खिली लेकिन देर शाम को फिर मौसम खराब हो गया। बदरीनाथ धाम में अधिकतम तापमान माइनस आठ और न्यूनतम तापमान माइनस तीन, ज्योतिर्मठ में अधिकतम तापमान चार और न्यूनतम तापमान माइनस एक, औली में अधिकतम तीन और न्यूनतम माइनस दो रहा। तापमान में आई गिरावट से लोग दिनभर अपने घरों में दुबके रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें