फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ऊधमसिंह नगर के आरोपी पुलिस कर्मियों को चमोली भेजने का विरोध

Fri, 16 Jan 2026 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक मंच, व्यापार संघ और कांग्रेस ने तैनाती न दिए जाने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/कर्णप्रयाग। ऊधमसिंहनगर में किसान के आत्महत्या मामले के आरोपी पुलिस कर्मियों को चमोली व रुद्रप्रयाग जिले में भेजने का लोग विरोध कर रहे हैं। नागरिक मंच और व्यापार संघ गोपेश्वर ने मुख्यमंत्री व पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन भेजकर इन पुलिस कर्मियों को यहां तैनाती नहीं देने की मांग की है।
विज्ञापन

नागरिक मंच और व्यापार संघ अध्यक्ष ने कहा कि ऊधमसिंहनगर में किसान की आत्महत्या के मामले में आरोपी पुलिस कर्मियों को चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में भेजा गया है। यह दोनों जिलों की जनता की भावनाओं का निरादर है। ऐसे अपराध के आरोपी पुलिस कर्मियों का जनता घोर विरोध करती है। इनको यहां किसी भी कीमत पर तैनाती न दी जाए। ज्ञापन भेजने वालों में व्यापार संघ अध्यक्ष विनोद जोशी, अयोध्या प्रसाद, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख विपिन कंडारी, नागरिक मंच के नवल भट्ट आदि शामिल रहे। वहीं कांग्रेस ने पुलिस महानिदेशक को भेजे ज्ञापन में कहा कि ऐसे संवेदनशील मामले के आरोपी पुलिस कर्मियों को चमोली में कार्यभार ग्रहण न कराया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश नेगी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार आदि शामिल रहे। वहीं कर्णप्रयाग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी, पूर्व प्रधान हरीश चौहान, लखपत सगोई और सुभाष रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें