फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: वन पंचायत की भूमि पर टावर लगाने का विरोध

Fri, 24 Jan 2025 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पीपलकोटी। बदरीनाथ हाईवे पर स्थित लंगसी गांव के ग्रामीणों ने गांव की वन पंचायत भूमि पर हाईटेंशन लाइन के टावर लगाने का विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि जिस भूमि पर टावर का निर्माण किया जा रहा है वह धार्मिक स्थल है।
विज्ञापन

प्रदीप रावत, महेंद्र, सतेंद्र, हरेंद्र और सोहन सिंह ने बताया कि वन पंचायत के लुंथरा तोक में टावर लगाया जा रहा है जबकि यह गांव का धार्मिक स्थल है। वर्ष 2018 में गांव का जो अनापत्ति प्रमाणपत्र पिटकुल को सौंपा गया है, उसमें कई नाम बिना ग्रामीणों की सहमति के दिए गए हैं। कहा गया कि तपोवन-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की हाईटेंशन लाइन के लिए यह टावर लगाया किया जा रहा है। ग्रामीणों ने टावर निर्माण का विरोध कर नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क से भी भूमि आवंटन को लेकर जवाब मांगा है। इधर, पिटकुल के अधिकारियों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन टावर लगना जरूरी है। इसका निर्माण आबादी क्षेत्र के बजाय वन क्षेत्र से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें