फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बाइक पर गिरे पत्थर, युवक की मौत, दूसरा चोटिल

Fri, 24 Jan 2025 06:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदानगर। नंदानगर-सितेल मार्ग पर नंदानगर आते समय दो बाइक सवार पर पहाड़ी से पत्थर आ गिरे। इसमें बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया जाया गया। यहां से हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जबकि बाइक पर बैठा युवक चोटिल हो गया।
विज्ञापन

नंदानगर थानाध्यक्ष संजय नेगी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सलबगड़ के पास कनोल से नंदानगर आते समय दो युवकों के ऊपर पहाड़ी से पत्थर आ गिरे। पत्थर लगने से बाइक के पीछे बैठा मेहरबान सिंह (29) पुत्र बलवंत सिंह, ग्राम लोध कनोल, चमोली गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि बाइक चला रहे दिलीप सिंह पुत्र पदम सिंह को हल्की चोटें आईं। दोनों को सीएचसी नंदानगर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने मेहरबान सिंह को हायर सेंटर रेफर किया लेकिन रास्ते में ही मेहरबान ने दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें