फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पार्किंग स्थल में शौचालय बनाने का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। पार्किंग स्थल में नगरपालिका द्वारा शौचालय बनाए जाने के विरोध मे कांग्रेसियों ने पालिका कार्यालय में प्रदर्शन कर तालाबंदी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विरोध के बावजूद पार्किंग स्थल पर जबरन शॉपिंग कांप्लैक्स व शौचालय का निर्माण किया जा रहा, जो औचित्यहीन है।
विज्ञापन

पूर्व में नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा पालिका के ईओ को कार्य बंद कराने के लिए ज्ञापन सौंपे जाने के बावजूद कार्य जारी रहने से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका कार्यालय पहुंच कर थोड़ी देर के लिए तालाबंदी की। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों ने ईओ से वार्ता कर शौचालय का निर्माण अन्यत्र कराए जानें की मांग की। ईओ ज्योति प्रसाद उनियाल ने कहा कि फिलहाल कार्य बंद करने के निर्देश ठेकेदार को दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पार्किंग स्थल पर कार्य वैधानिक तरीके से किए जा रहे हैं। इस संबंध में बोर्ड द्वारा प्रस्ताव भी पारित किया गया है और यदि आगे निर्माण कार्य कराने में कोई दिक्कत आती है तो इसमें प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा। मौके पर जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, नगर अध्यक्ष सुनील पंवार, मनोज नेगी, महावीर नेगी, एमएल राज आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें