फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पार्किंग स्थल पर शौचालय निर्माण का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। ताज पैलेस के समीप पार्किंग स्थल पर शौचालय निर्माण का कांग्रेसियों ने विरोध किया है। उन्होंने पालिका के ईओ को ज्ञापन सौंपकर शौचालय का निर्माण कार्य तत्काल बंद करने की मांग की है। पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय जनता भी विरोध कर रही है। यदि शीघ्र शौचालय निर्माण कार्य बंद करके दो दिन के भीतर अन्यत्र स्थानांतरित नहीं किया तो पालिका कार्यालय पर तालाबंदी कर आंदोलन छेड़ा जाएगा। ज्ञापन सौंपनें वालों में पार्टी जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, नगर अध्यक्ष सुनील पंवार, मनोज नेगी, विजय प्रसाद डिमरी, हरीश नयाल आदि शामिल हैं। पालिका के ईओ ज्योति प्रसाद उनियाल ने कहा कि पालिका की नई पार्किंग ग्रैफ ऑफीसर मैस के निकट बनाई जा रही है। जिससे इस पार्किंग स्थल में पिछले एक साल से शापिंग कांपलैक्स का कार्य चल रहा है और अब बोर्ड में प्रस्तावित हाईटेक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके कार्य आदेश जारी कर दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें