फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: उप जिला अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ ने दी तैनाती

Tue, 20 Oct 2026 04:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
संसाधन के अभाव के काराण सप्ताह में एक दिन ही चलेगी ओपीडी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। नेत्र रोगियों के लिए राहत भरी खबर है। उप जिला अस्पताल में नियुक्त किए गए नेत्र रोग विशेषज्ञ ने ज्वाइन कर लिया है। मगर अस्पताल में अब भी नेत्र रोग से संबधित जांचों के लिए संसाधनों का अभाव बना है। ऐसे में यहां नेत्र रोग विशेषज्ञ सप्ताह में एक दिन ही ओपीडी करेंगे।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग अस्पताल पर नारायणबगड़, थराली, देवाल, गैरसैंण, पोखरी, नंदानगर ब्लाक सहित आस पास के गांवों की आबादी उपचार के लिए निर्भर हैं। अस्पताल में ओपीडी भी औसतन 350 से 400 हो रही है लेकिन अब तक यहां नेत्र रोग विशेषज्ञ नहीं था। ऐसे में आंखों के उपचार के लिए लोगों को श्रीनगर या देहरादून जाना पड़ता था। अब यहां नेत्र रोग विशेषज्ञ की तैनाती होने से लोगों को राहत मिलेगी। सीएमएस डॉ. बीपी पुरोहित ने बताया कि नेत्र रोग विशेषज्ञ ने तैनाती दे दी है। कर्णप्रयाग अस्पताल की ओपीडी में अभी कुछ संसाधन चाहिए। ऐसे में सप्ताह में एक दिन ही ओपीडी चलेंगी। सप्ताह के अन्य दिनों में जिला अस्पताल में विशेषज्ञ ओपीडी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें