फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ही कर सकती है देश का विकास : मनीष खंडूड़ी

Thu, 26 Nov 2026 05:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। भाजपा नेता मनीष खंडूड़ी ने बृहस्पतिवार को कर्णप्रयाग में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा ही देश और प्रदेश का सर्वांगीण विकास कर सकती है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके पास देश को एकजुट रखने और विकास का कोई ठोस ब्लूप्रिंट नहीं है जिसके कारण वह पूरे देश में सिमटती जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र की वीबीजीरामजी और राज्य की बैणी भूली जैसी योजनाएं ग्राम पंचायत के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने मजबूत संगठन के दम पर प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाएगी।उन्होंने कहा कि सरकार ने हर अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती की है। गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाकर ढांचागत विकास तेज किया है। इस दौरान ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विक्रम लिंगवाल, नगर मंडल अध्यक्ष बृजेश बिष्ट और महानंद मैठाणी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें